पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे में आधी रिक्तियां कार्यरत कार्मिकों से भरी जाएंगी

रेलवे में आधी रिक्तियां कार्यरत कार्मिकों से भरी जाएंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | रेलवेमें मंडल स्तर पर सभी विभागों में सीधी भर्ती कोटे की 50 फीसदी रिक्तियां अब संबंधित संवर्ग से जीडीसीई के माध्यम से 1880 ग्रेड पे में कार्यरत कर्मचारियों में से होगी। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन एवं नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के अनुसार रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को इस आशय के आदेश जारी किए हैं।

यूनियन के मंडल सचिव अरुण गुप्ता के अनुसार आदेश के बाद अब मुख्यालय स्तर पर रिक्तियों का आकलन किया जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अब जीडीसीई के माध्यम से पात्रता रखने वाले कर्मचारियों से आवेदन मांगे जाएंगे। परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी में पदोन्नति के अवसर भी बढ़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से ट्रैक मैन, पीपी, चपरासी, खलासी तथा हमाल जैसी कोटियों के कर्मचारियों को लाभ होगा तथा ग्रुप सी के पद भी भर जाएंगे।