पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयोग कर्मचारी संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित

आयोग कर्मचारी संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयाेग कर्मचारी संघ ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी और 29 सितंबर को चुनाव होंगे। यह निर्णय कर्मचारी संघ अध्यक्ष दयाकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल मेहरड़ा, उपाध्यक्ष पीपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील भटनागर, सचिव जसवंत वर्मा, संयुक्त सचिव धर्मेंद्र कुमावत, विजय सिंह सोलंकी, चेतन दीक्षित, नरेंद्र सिंह नेगी, नमन शर्मा, हरेंद्र राठौड़, अजीत सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप सिंह और राजेंद्र रावत आदि शामिल हुए।

चुनावकार्यक्रम : नामांकनभरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर शाम 4 बजे तक, नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 सितंबर शाम 4 बजे तक, मतदान 29 सितंबर को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगा। परिणाम की घोषणा मतदान पश्चात की जाएगी।