पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएफसीसीएल लाइन का विरोध

डीएफसीसीएल लाइन का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|दक्षिण विधानसभाक्षेत्र युवक कांग्रेस ने डीएफसीसीएल रेल लाइन अजमेर शहर से निकालने का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि रेलवे लाइन को लेकर किरानीपुरा सुभाषनगर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। पूर्व में अवाप्त की जाने वाली जमीन का मुआवजा अधिक देने का आश्वासन दिया गया था। अब कम राशि के चेक जारी कर लोगों को डरा धमका कर दिए जा रहे हैं। लोगों को यह भी धमकी दी जा रही है कि चेक नहीं लेने पर राशि राज्य सरकार के कोष में जमा करा दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि लोग शहर के बीच से लाइन निकालने के विरोध में है लिहाजा अवाप्त की जमीन को वापस लोगों को दी जाए। प्रतिनिधि मंडल मं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा, पवन ओड, नरेश सारवान, संदीप कनौजिया, मोहित पंवार,सागर मीणा, तरुण तथा हितेश समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।