प्रोफेसर जीआर वर्मा का अभिनंदन आज
अजमेर|यूनाइटेड स्टेट्सऑफ अमेरिका के किंग्सटन स्थित रोडे आइसलैंड विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफेसर जीआर वर्मा का गुरुवार को जीसीए में अभिनंदन किया जाएगा। गणित विभाग के डाॅ. केजी भड़ाना ने बताया कि राजस्थान गणित परिषद एवं गणित विभाग जीसीए द्वारा आयोजित इस अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सेमिनार हाॅल में सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रोफेसर जीआर वर्मा मूलतः झुंझुनूं जिले के हैं। उन्होंने बिट्स पिलानी से स्नातक आैर बनारस विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातकोत्तर का अध्ययन किया, बाद में बिट्स पिलानी से थ्योरी आॅफ इलास्टिसिटी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।