पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने एसपी से की शिकायत

महिला ने एसपी से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|ब्याजखोरों केआतंक से परेशान एक महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी व्यथा सुनाकर उसे उसके परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शांति कुंड, वैभव वाटिका, लोहाखान निवासी सुशीला सैनी प|ी सत्यनारायण ने बताया कि उसने भोपों का बाड़ा निवासी बसंती देवी प|ी शंकरलाल भाट से 50 हजार रुपए का कर्जा लिया था, जिसके ब्याज के रूप में उसने अब तक ढाई लाख रुपए चुका दिए हैं तथा अब भी वह उससे पचास हजार के बदले बीस हजार रुपए प्रतिमाह ब्याज के रूप में वसूल रही है। उसने आरोप लगाया कि वह गत 13 सितंबर को घर से भोपों का बाड़ा जा रही थी उस समय सुशीलादेवी, उसके पति उसकी पुत्रियों ने उसको रोक लिया तथा उसको जबरदस्ती अपने घर ले गए। जहां उन्होंने उसे डरा धमकाकर खाली स्टाम्प पेपर पर दस्तखत कराने चाहे। मना करने के बाद मारपीट की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दोमोटरसाइकिल चोरी

अजमेर| शातिरवाहन चोर क्रिश्चियनगंज थाना इलाके से दो बाइक ले गए। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुष्कर रोड स्थित नवग्रह कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा पुत्र शंभू दयाल शर्मा मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर आनासागर लिंक रोड पर किसी काम से आया था। जहां उसने बाइक खड़ी की और अपना काम निपटाने के लिए वह चला गया। लेकिन जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां से नदारद मिली। इसी तरह शास्त्री नगर में कैफे के पास मंगलवार को रामनगर मोती विहार कॉलोनी निवासी गौरव अग्रवाल पुत्र शैलेन्द्र अग्रवाल की बाइक चोर लेकर चंपत हो गया।

ब्लैकमेलकर शादी करने का आरोप

अजमेर| रामगंजथाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिहारी गंज इलाके की महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल किया था और शादी करने पर मजबूर किया। बाद में उसे लगातार दुराचार का शिकार बनाता रहा। आरोपी के पिता और माता भी उसका सहयोग करते थे। रामगंज थाना प्रभारी नानूराम के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।