जुए की फड़ पर दबिश, चार गिरफ्तार
अजमेर |जेपी नगरमदार इलाके में बुधवार को पुलिस ने जुए की फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से जुए की राशि करीब साल हजार रुपए बरामद किए गए। एएसआई केसरसिंह के अनुसार जेपी नगर गार्डन में जुए की फड़ की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से जुआ खेल रहे आरोपी चेतन, रफीक, धर्मेंद्र और विजय मूलचंदानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।