पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीनी राष्ट्रपति की यात्रा का विरोध

चीनी राष्ट्रपति की यात्रा का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल आैर शिव सेना सहित कई अन्य संगठनों ने गुरूवार को चीनी उत्पादों की होली जलाकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा का विरोध किया है। सभी संगठनों ने जिला कलेक्ट्रेट के प्रदर्शन कर गो बैक जिनपिंग के नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने चीनी उत्पाद घर में नहीं लाने की शपथ लेकर शहरवासियों से भी इन उत्पादों का बहिष्कार करने का आग्रह किया।

विहिप के महामंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि चीन भारत को सदैव धोका देता आया है। चीन ने हिंदू-चीनी भाई-भाई का नारा देकर भारत की पीठ में छुरा घोंपा आैर भारत के बहुत बड़े हिस्से पर अनाधिकृत अतिक्रमण जमा लिया। चीन भारत की सीमा में खुद के झंडे गाढ़ता है आैर चीनी सैनिक यहां टेंट लगाते हैं। इस वजह से विहिप, बजरंग दल, शिवसेना सहित अन्य कई संगठन चीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा का विरोध करते हैं।
प्रदर्शन करने वालों में विहिप के उपाध्यक्ष सरदार मल जैन, महामंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया, बजरंग दल संयोजक लेखराजसिंह, सुभाष गहलोत, शांति जैन, देवेंद्र जादम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।