आत्महत्या के लिए उकसाने वाला धरा
अजमेर| रामगंजथाना पुलिस ने ब्याज के लिए परेशान कर पहाड़गंज निवासी रामेश्वर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में भगवान गंज सांसी बस्ती निवासी रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रामेश्वर ने मृत्यु पूर्व बयान में आरोपी रमेश पर ब्याज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।