- Hindi News
- \"नई बिरादरी\' से दिया सामाजिक चेतना का संदेश
\"नई बिरादरी\' से दिया सामाजिक चेतना का संदेश
अजमेर| ऑलसेंट्स स्कूल में हिन्दी भाषा सप्ताह के अंतर्गत हिन्दी नाटक \\\' नई बिरादरी \\\' का मंचन हुआ। नाटक सामाजिक चेतना एवं वर्ग संघर्ष की विचारधारा पर आधारित था। नाटक की निदेशिका निशा भारद्वाज है। आस्था सिंह, नमन माखीजा, प्रखर, दीपेश नाजवानी, रितिक मंघानी, विकास , अतुल चौधरी तथा अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई। इधर राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय तोपदड़ा में श्रुतिलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक कक्षा 6 से 8 तक दो वर्गों में हुई। इसका परिणाम 20 को घोषित किया जाएगा। गुरुवार को हास्य काव्य पाठ प्रतियोगिता होगी। अजमेर मंडल में राजभाषा सप्ताह के दौरान बुधवार को रेलवे की आेर से स्मृति आैर राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।