पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआरजी सिटी में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई

एआरजी सिटी में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| एआरजीसिटी में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कॉर्पोरेट सोश्यल रिस्पांसिबिलिटी के तहत लेबर के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ग्रुप के चेयरमैन आत्मा राम गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। जयंती समारोह दिनभर चला। डायरेक्टर हरिमोहन गुप्ता के निर्देशन में कबड्डी प्रतियोगिता, खोखो, बोरा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस आदि प्रतियोगिताओं में श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। महिलाओं और बच्चों के साथ ही युवाओं ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रुप चेयरमैन गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

आमआदमी के लिए टाउनशिप

अजमेर| चेयरमैनगुप्ता ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में बताया कि शीघ्र ही ग्रुप 2.5 हजार करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट जयपुर में शुरू करने जा रहा है। टोंक रोड पर प्रस्तावित यह लग्जरी प्रोजेक्ट करीब 11 एकड़ जमीन पर निर्मित किया जाएगा। इसमें 1200 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा क्लब हाउस बनाया जाएगा। अजमेर में शीघ्र ही एडीए एप्रूव्ड अफोर्डेबल प्लांट्स लाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कायड़ विश्राम स्थली के पास और चाचियावास में प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं।

िबजनेस प्लस