पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्य कर विभाग की 109 कारोबारियों पर कार्रवाई

वाणिज्य कर विभाग की 109 कारोबारियों पर कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारोंसे ठीक पहले वाणिज्य कर विभाग की ओर से बुधवार को जयपुर समेत राज्य भर के 109 ड्राइफ्रूट, परचून कारोबारियों तथा रेडिमेड गारमेंट कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे किया, जिसमें करोड़ों रुपए की कर चोरी का खुलासा हुआ है। वाणिज्य कर आयुक्त संजय मल्होत्रा के निर्देश पर इसके लिए 108 टीमें बनाई गईं, जिनमें 250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। विभाग के मुताबिक 105 मामलों में 76 केस डिसाइड हुए, 20 केस पेंडिंग रहे, जिसमें 6 में जब्ती की कार्रवाई की गई। शेष नौ ठिकानों पर सर्वे जारी है। इन मामलों में कुल मिलाकर एक करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपए की कर वसूली की गई। इसमें जयपुर वृत्त तृतीय में सबसे ज्यादा 19.12 लाख रुपए का कर वसूला गया। दूसरे नंबर पर जयपुर वृत्त द्वितीय रहा जिसमें 15.81 लाख रुपए वसूले तथा तीसरे नंबर पर अजमेर रहा जहां 15.44 लाख रुपए वसूले गए।

जयपुरके रेडिमेड कारोबारियों पर कार्रवाई: जयपुरमें जौहरी बाजार और झोटवाड़ा के चार बड़े रेडिमेड कारोबारियों पर भी सर्वे की कार्रवाई की गई। इसके लिए एंटी इवेजिन सेंट्रल की टीम को लगाया गया। इन चारों जगहों से करीब दो से तीन करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है।