- Hindi News
- बैंकों के सहयोग से शहर में लगेंगी ट्रैफिक गुमटियां
बैंकों के सहयोग से शहर में लगेंगी ट्रैफिक गुमटियां
अजमेर|अजमेर विकासप्राधिकरण ने शहर के सौंदर्यीकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में 33 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की गुमटियों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। एडीए में गुरुवार को सचिव प्रियंका जोधावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि शहर में 33 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस गुमटियां बैंकों के सहयोग से स्थापित की जाएंगी।