पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार स्कूल परीक्षा के साथ ही होगी 8वीं वैकल्पिक बोर्ड

इस बार स्कूल परीक्षा के साथ ही होगी 8वीं वैकल्पिक बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में

राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा इस बार अप्रैल में होगी। इसके लिए बोर्ड नवंबर में ऑनलाइन आवेदन कराएगा। परीक्षा का आयोजन पूर्व के पैटर्न पर किया जाएगा। ये निर्णय गुरुवार को जयपुर में शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए।

8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक हुई थी, लेकिन इससे विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए अब 10वीं 12वीं परीक्षा के समापन के तुरंत बाद इसे कराने का निर्णय किया गया है। बोर्ड को इस परीक्षा की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नवंबर में ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षा अप्रैल में होगी तो बोर्ड भी समय रहते परीक्षा का परिणाम जारी कर सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी भी नए सत्र में नई कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम प्रारंभिक शिक्षा विभाग फाइनल करेगा।

बोर्ड ही कराएगा परीक्षा

8वींवैकल्पिक बोर्ड 15 की परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही कराएगा। यह परीक्षा इस बार अप्रैल में कराना प्रस्तावित है। इसके लिए नवंबर से ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे।

-अजयकुमार शुक्ला

सचिव,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर

जुलाई अंत में हुई थी परीक्षा

बोर्ड की ओर से इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 82 हजार 878 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 लाख 58 हजार 883 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। बोर्ड द्वारा 8 सितंबर 2014 को परिणाम घोषित कर दिया था और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।

बोर्ड यह कार्य कराएगा

> बोर्ड परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरवाएगा।

> परीक्षा के पेपर बोर्ड सेट करवाएगा।

> पेपर परीक्षा सामग्री बोर्ड उपलब्ध कराएगा।

> बोर्ड को डाइट से ओएमआर शीट मिलने के बाद परिणाम तैयार कराएगा।

> परीक्षा का परिणाम बोर्ड जारी करेगा।

डाइटये कार्य करेगा

>परीक्षा के लिए फील्ड का कार्य डाइट के माध्यम से ही कराया जाएगा।

> परीक्षा का आयाेजन डाइट ही कराएगी।

> परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं डा