पारा 32 डिग्री के पार
यह पूर्णिमा का चांद नहीं, सूर्य देवता हैं...
शहरमें गुरुवार को भी गर्मी और उमस का दौर जारी है। सुबह से ही धूप के तीखे तेवरों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को दिन में पंखों और कूलरों का सहारा लेना पड़ा। सूर्यास्त के बाद मौसम में बदलाव आया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 65 तथा शाम की आर्द्रता 52 प्रतिशत रही।
यह तस्वीर खींची गई गुरुवार को। समय शाम 5.37 मिनट पर। एकबारगी तो लगता है मानों इंद्रधनुषी घेरे में पूर्णिमा का चांद है। फोटो|अशोकबंदवाल