पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल बाद भी 262 किमी में से 100 किमी ही डल पाई पाइप लाइन

डेढ़ साल बाद भी 262 किमी में से 100 किमी ही डल पाई पाइप लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीमे कार्य पर और कटेगा भुगतान

इसलिए हुई देरी

एक साल और झेलनी पड़ेगी दिक्कत

कार्य जारी, जल्द होगा सुधार

भुगतान से काटी जा चुकी है 3.67 करोड़ की रािश

संबंधितफर्म ने तय समय पर काम नहीं किया तो उसके भुगतान में से 3.67 करोड़ की कटौती की जा चुकी है। पाइप अभी स्टॉक में भी है, कार्य जारी है। हालांकि तय समय निकल चुका है। अभी कार्य जारी है। लाइनें बिछ जाने के बाद सप्लाई व्यवस्था में जल्द सुधार होगा।

-वीकेशर्मा, एसई,जलदाय विभाग

अभी स्टॉक में 19 किमी का पाइप

जलदायमहकमे के मुताबिक अभी 19 किमी पाइप लाइन स्टॉक में है। 13 किमी पाइप लाइन का निरीक्षण इंजीनियरों की ओर से हाल ही में किया गया है।

संबंधित फर्म की ओर से तय वक्त पर पाइप लाइन को डालने का कार्य पूरा नहीं किए जाने के कारण 6 चरणों में 3 करोड़ 67 लाख की राशि की कटौती की गई है। यह टेंडर कुल 45.45 करोड़ रुपए का है। यदि कार्य इसी गति से चलता रहा तो इसमें और कटौती संभव है। संबंधित फर्म को अब तक कार्य के मुताबिक 10.50 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

शहर में कई जगहों पर आए दिन लाइन बिछाने का विरोध होता रहा। उर्स मेले में भी काम को रोका दिया गया। कभी पाइप स्टॉक में नहीं होने के कारण भी काम में देरी हुई। यही कारण है कि अब तक यह कार्य पूरा नहीं किया जा सका।

भास्कर न्यूज|अजमेर

जलदायमहकमे की ओर से शहर में बिछाई जा रही पाइप लाइन के खुदाई कार्य को एक साल के लिए शहरवासियों को और बर्दाश्त करना होगा। महकमे को 262 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य जून 2014 में ही पूरा करना था, मगर हालात यह हैं कि अब तक करीब 100 किमी पाइप लाइन ही बिछी है। करीब 162 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब भी बाकी है।

23 मार्च 2013 को जारी जलदाय महकमे ने मेघा इंजीनियरिंग फर्म को शहर में 262 किमी पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी किया था। 45.45 करोड़ के इस टेंडर के कार्य को 22 जून 2014 तक पूरा करना था। संबंधित फर्म जून 2014 तक महज 70 किमी और अब तक करीब 100 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य ही पूरा कर पाई है। यदि पाइप लाइन डालने का कार्य इसी गति से चलता रहा तो यह काम एक साल और चलेगा। शहरवासियों को सड़कों की खुदाई और पानी लीकेज की समस्याओं से रूबरू होना पड़ेगा।

कमप्रेशर से आता है पानी

शहरमें पानी की पाइप लाइन डलना जरूरी हो गया है। कई इलाकों म