पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन ने बदला अपना ही फैसला

रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन ने बदला अपना ही फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदस्योंके नामों की घोषणा मुकदमों की सुनवाई से पहले ऐन वक्त पर किए जाने संबंधी रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन के फैसले को लेकर हुआ विवाद समाप्त हो गया है। वकीलों की हड़ताल और भारी विरोध के बाद चंद घंटों में ही रेवेन्यू बोर्ड चेयरमैन नीलिमा जौहरी ने गुरुवार को पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी। जौहरी ने शुक्रवार को सुनवाई के लिए लगने वाले मुकदमों के लिए सदस्यों के नामों की घोषणा शाम छह बजे करते हुए तत्काल ही दैनिक वाद सूची नोटिस बोर्ड पर लगवा दी। इससे पहले वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए कामकाज ठप रखा, शुक्रवार को वकील काम पर लौटेंगे।

यह था विवाद का मुद्दा

रेवेन्यूबोर्ड में यह व्यवस्था चली रही थी कि मुकदमों की सुनवाई के एक दिन पहले शाम को यह तय हो जाता था कि अमुक सदस्य द्वारा अमुक बैंच में मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के एक दिन पहले शाम को दैनिक वाद सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती थी और उसमें दूसरे दिन सुनवाई करने वाले सदस्यों के नाम भी लिखे होते थे। बोर्ड चेयरमैन नीलिमा जौहरी ने कुछ दिन पहले इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया। जौहरी ने नई व्यवस्था कर दी कि जिस दिन मुकदमे की सुनवाई है, उसी दिन सुबह 10 से साढ़े 10 बजे के बीच सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी। हड़ताल के चलते वकीलों ने पहले इस नई व्यवस्था की आेर ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले हड़ताल खत्म होने पर नई व्यवस्था से वकील रूबरू हुए तो विरोध शुरू हो गया। बुधवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह चौधरी की अगुवाई में वकीलों ने जौहरी से मुलाकात कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी। उनका कहना था कि नई व्यवस्था से वकीलों पक्षकारों को भारी परेशानी होगी और कामकाज भी प्रभावित होगा, लेकिन जौहरी ने तत्काल कार्रवाई से इनकार कर दिया तो वकीलों ने हड़ताल कर दी।

रेवेन्यू बोर्ड में शाम साढ़े छह बजे नोटिस बोर्ड पर दैनिक वाद सूची में सदस्यों के नाम लिखकर लगाए गए। सूची से नाम बैंच नोट करते मुंशी।

बुधवार को साधारण सभा में किए गए निर्णय के तहत रेवेन्यू बोर्ड के वकीलों ने गुुरुवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह चौधरी ने बोर्ड चेयरमैन नीलिमा जौहरी को पत्र सौंपकर स्पष्ट कर दिया कि पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो वकील आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। जौहरी ने वकीलो