पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 52.55 फीसदी रहा प्रवेशिका पूरक परीक्षा का परिणाम

52.55 फीसदी रहा प्रवेशिका पूरक परीक्षा का परिणाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित प्रवेशिका पूरक परीक्षा का परिणाम 52.55 फीसदी रहा। पूरक परीक्षा में केवल दो विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हो सके हैं। बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल 606 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें 313 लड़के और 293 लड़कियां थीं। कुल 550 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें लड़कों की संख्या 280 और लड़कियों की संख्या 270 है। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में दो विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 130 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी और 157 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।