रीट के लिए अभी और इंतजार
अजमेर|राजस्थान माध्यमिकशिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान रिक्रूटमेंट कम एलिजिबलिटी एक्जाम फॉर टीचर (रीट) के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना होगा। राज्य सरकार ने अब तक इस परीक्षा के लिए तो नियम जारी किए हैं और ही परीक्षा कार्यक्रम तय हुआ है। रीट के संबंध में गुरुवार को हुई बैठक में भी कोई खास नतीजा नहीं निकल सका। इसमें शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस परीक्षा के लिए नियम तैयार नहीं हो पाए हैं। राज्य सरकार कोर्ट में लंबित स्पेशल लीव पीटिशन (एसएलपी) पर फैसले का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही इस परीक्षा के संबंध में सही रूप में प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अभी यह भी तय नहीं हो पाया है कि पूर्व में आरटेट में जो अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए थे, उनका क्या होगा। ये आवेदन किस तरह से भरवाए जाएंगे।