पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 तक बढ़ाई

आवेदन की अंतिम तिथि 20 तक बढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2009-10 से वर्ष 2013-14 के उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, जनजाति एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के आक्षेपित आवेदनों के आक्षेप पूर्ति करवाने एवं वर्ष 2011-12 में गुम हुए आवेदन पत्रों का पुन: भरवाने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2014 तक बढ़ा दी है। उप निदेशक विजयलक्ष्मी गौड़ ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी आवेदन 20 सितंबर तक आवश्यक रूप से कलेक्ट्रेट स्थित विभाग के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। यदि आक्षेप की पूर्ति के अभाव में कोई विद्यार्थी छात्रवृत्ति से लाभान्वित होने से वंचित रहता है तो समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रदान की रहेगी।