- Hindi News
- प्राध्यापक स्कूल शिक्षा कॉमर्स परीक्षा के नए प्रवेश पत्र जारी
प्राध्यापक स्कूल शिक्षा कॉमर्स परीक्षा के नए प्रवेश पत्र जारी
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग प्राध्यापक स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2013 के कॉमर्स विषय की पुन: आयोजित होने वाली परीक्षा के नए प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए गए। यह परीक्षा 27 सितंबर को अजमेर में आयोजित होगी।
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के अनुसार आयोग द्वारा प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2013 पूर्व में 14 जुलाई 2014 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। बाद में पेपर में गड़बड़ियों के चलते यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अब आयोग द्वारा कॉमर्स विषय की पुन: परीक्षा 27 सितंबर को अजमेर में होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा के नवीन प्रवेश पत्र आयोग के वेब-पोर्टल https://rpsconline.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना नवीन प्रवेश पत्र अपने आवेदन पत्र क्रमांक से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय प्रवेश-पत्र के साथ स्वयं का एक फोटो एवं एक फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ अवश्य लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।