पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में घायल युवकों ने दम तोड़ा

सड़क हादसों में घायल युवकों ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| सड़कहादसों में घायल हुए दो युवकों ने जेएलएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार गेगल थाना इलाके में गत 16 सितंबर की रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में घायल हुए गांव नरवर, भवानीखेड़ा निवासी लाल सिंह (33) पुत्र प्रभु सिंह को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार शाम मृत्यु हो गई। इसी तरह गुलाबपुरा थाना इलाके में मंगलवार रात ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में घायल ट्रक चालक नागौर रियांबड़ी निवासी शिवराम (40) पुत्र मंगलाराम ने भी जेएलएन अस्पताल में दम तोड़ दिया।