पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्लीमेंट्री के विद्यार्थी आज से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

सप्लीमेंट्री के विद्यार्थी आज से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा 2014 से उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित रहे परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा 2015 के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह व्यवस्था केवल वर्ष 2014 की पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण शुल्क जमा करवा कर अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए ही है। आवेदन के लिए परीक्षार्थी काे पूरक परीक्षा का रोल नंबर फीड करना होगा। विद्यार्थी मूल अंक तालिका का इंतजार नहीं करें। इंटरनेट से डाउनलोड अंक तालिका परीक्षा आवेदन पत्रों के साथ लगाई जा सकेगी। सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ 8 अक्टूबर तक तथा एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ 15 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।