पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर बनवाने का झांसा देकर 25 लाख हड़पे, डॉक्टर पर आरोप

डॉक्टर बनवाने का झांसा देकर 25 लाख हड़पे, डॉक्टर पर आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने युवक को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़प लिए। युवक के पिता आयुर्वेद चिकित्सक का आरोप है कि डॉक्टर रामबाबू बैराठी ने दिल्ली के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बेटे को एडमिशन दिलाने का वादा कर रुपए ले लिए, लेकिन बेटे का एडमिशन नहीं हुआ। आरोपी अब रुपए लौटाने से इनकार कर रहा है।
जुए में रकम हारने की दी जानकारी

कविया ने बताया कि बार-बार रुपए की मांग करने पर डॉ. बैराठी ने कहा कि ऐरन आपकी रकम को जुए में हार गया है। फिर भी उन्होंने उसे चिंता करने की सलाह दी। डॉ. बैराठी ने कहा कि ऐरन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहा है, पैसा लौटा देगा। डॉ. बैराठी ने 2.80 लाख रुपए ऐरन से दिलवा दिए। इसके बाद वह ऐरन के घर गए, जहां पर पता चला कि डॉ. बैराठी और ऐरन का पुराना परिचय है और साथ जुआ खेलते हैं।

हमारे पास ऑफर है...

कविया ने पुलिस को बताया कि 2013 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए उनके बेटे ने अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा एनईईटी दी थी, लेकिन उसके प्रतिशत कम थे। पड़ोस में रहने वाले डॉ. बैराठी की प|ी पूनम उनकी प|ी हेमलता के पास आई और कहा कि उनके पुत्र के लिए एमबीबीएस का ऑफर आया है, लेकिन मेरा बेटा तो मैथ्स सब्जेक्ट होने के कारण एमबीबीएस में नहीं जा सकता। यदि आप चाहो तो अपने बेटे को प्रवेश दिला सकते हो। इसके लिए प्रबंधन सीट सुरक्षित रहती है। 25 लाख रुपए में यह प्रवेश कानूनी प्रक्रिया के तहत वैद्य होगा और इसकी रसीद दी जाएगी।

दो किश्तों में दिए रुपए

कविया ने बताया कि रिश्तेदारों से रुपए एकत्र कर जून 2013 में उन्हें पहले 15 लाख और जुलाई 2013 में शेष 10 लाख रुपए रुपए नकद दिए गए। साथ में पुत्र की 12वीं की अंकतालिका एवं एनईईटी के प्रवेश पत्र की छाया प्रति भी दी थी। काउंसलिंग होती रही और डॉ. बैराठी आश्वासन देते रहे। जब उन्होंने प्रवेश दिलवाने वाले व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया। काउंसलिंग पूरी हाेने के बाद भी आश्वासन देते रहे। इस पर संदेह हुुआ। रुपयों की मांग की तो उन्होंने शास्त्री नगर निवासी विष्णु प्रसाद ऐरन से मिलवा दिया।

बयान दर्ज : मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉ. बीआर बैराठी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाकर बयान दर्ज किए। पुलिस जांच कर रही है।