गाजे-बाजे के साथ निकली बिंदौली
श्रीदिगंबर जैन मुनि संघ सेवा समिति की ओर से दीक्षार्थी ब्रह्मचारी शुद्वात्म प्रकाश भैया की बिंदौली धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर ढोल, बैंड-बाजे, बग्गियों के साथ घी मंडी से जुलूस शुरू हुआ।
ये नया बाजार चौपड़, आगरा गेट उतार, महावीर सर्किल होते हुए छोटे धड़े की नसियां जी पहुंचा। बिंदौली का जगह-जगह स्वागत किया गया। नसियां में प्रकाश भैया की गोद भराई की रस्म हुई। इस अवसर पर भक्तों ने मखाने, पताशे, गोला, मिश्री, काजू मेवा नकद राशि तथा माल्यार्पण कर \\\"गोद भराई\\\' की रस्म अदा की। इस अवसर पर दिगंबर जैन संगीत मंडल के प्रो. सुशील पाटनी के नेतृत्व में भजन पेश किए गए। समारोह में समिति अध्यक्ष ज्ञानचंद गदिया, सुरेश पाटनी, नितिन दोसी, पदम चंद सोगानी, नरेन्द्र गोधा, छीतरमल गदिया, कोमल लुहाड़िया, पारसमल बाकलीवाल, संजय कुमार जैन, कमल गंगवाल, मनोज गोधा, लोकेश जैन, नवीनचंद गोधा, सुशील बड़जात्या, आशा पाटनी, मीनू सोगानी, मनीषा गदिया उपस्थित थे।