कृषकों को दिए 245 करोड़ रुपए के ऋण
अजमेरसेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को जवाहर रंगमंच पर आयोजित की गई। बैंक अध्यक्ष जयराम चौधरी ने कहा कि इस बैंक ने 105 वर्षों का कार्यकाल अच्छा रहा है। बैंक ने इस वर्ष 98.87 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इस मौके पर चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
चौधरी ने बताया कि यह बैंक गत 26 वर्षों से संचित हानि में था। लेकिन 6 वर्षों के अथक प्रयास से 2012-13 में 44 लाख रुपए 2013-14 के अंत में 143 लाख रुपए संचित लाभ में रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा वर्ष 2014-15 में कृषकों को खरीफ के लिए 250 करोड़ रुपए के लक्ष्यों के विरुद्ध 245 करोड़ के ऋणों का वितरण किया गया।
गत वर्ष खरीफ-2013 रबी 2013-14 में अकाल से प्रभावित किसानों को कृषि आदान अनुदान के तहत समितियों के माध्यम से 69214 कृषक सदस्यों को 20.69 करोड़ की सहायता दी। अल्पकालीन ऋण वितरण के तहत 2013-14 में राज्य केंद्र द्वारा 7 प्रतिशत की ब्याज मेें छूट दी गई है। जिसमें संबंधित 4 प्रतिशत का क्लेम राज्य से 3.99 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुका है। शेष 3 प्रतिशत का क्लेम भारत सरकार से प्राप्त करने के लिए शीर्ष बैंकों के माध्यम से नाबार्ड को भिजवाया गया है।