परमिट को लेकर टेम्पो यूनियन में रोष
शहरमें रूट नंबर 4, 5 आैर 7 के सवारी वाहनों को पिछले आठ माह से 15 दिन वैकल्पिक आैर 15 दिन यथावत मार्ग पर चलाने की शर्त पर हो रहे परमिट रिनुवल को लेकर टेम्पो यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने जिला कलेक्टर को इस परेशानी से अवगत कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय टेम्पो यूनियन जिला अजमेर के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रकाश ने बताया कि जिला परिवहन विभाग पिछले आठ माह से इस शर्त पर टेम्पो का परमिट रिनुवल कर रहा है कि पंद्रह-पंद्रह दिन यथावत आैर वैकल्पिक मार्ग पर ही टेम्पो चलाना होगा। रूट नंबर 4, 5 आैर 7 के लिए ऐसा किया जा रहा है, बाकी सभी रूटों पर यह स्थिति नहीं है। इस परेशानी से जब क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को अवगत कराया गया तो उन्होंने टीएमसी मीटिंग का आयोजन कर समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। लंबा समय निकल जाने के बाद भी अब तक टीएमसी मीटिंग नहीं हुई। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
फिरक्यों जारी कर रहे हैं नए परमिट? : टेम्पोचालकों का कहना है कि एक आेर आरटीआे रूट नंबर 4, 5 आैर 7 के परमिट में वैकल्पिक मार्ग का प्रावधान कर रहे हैं, वहीं दूसरी आेर मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन होते हुए जाने वाले सवारी वाहनों के लिए नया परमिट जारी कर रहे हैं। रूट नंबर 24 माखूपुरा से अशोक उद्यान वाया रेलवे स्टेशन आैर रूट नंबर 16 फारकिया से गांधी भवन वाया रेलवे स्टेशन है। इससे यातायात का दबाव बढ़ेगा।
टेम्पो यूनियन ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।