माता की प्रतिमाएं खरीदने उमड़े लोग
अंबे माता मंदिर की सजावट
मां शक्ति के स्वागत में जगमगाए मंदिर
नौ दिन होंगे आयोजन
पुष्कर में भी उत्सव का उल्लास
माता का जागरण आज
पुष्कर| कस्बेमें गुरुवार को नवरात्र स्थापना के साथ नौ दिवसीय महोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। इस दौरान गरबा नृत्य देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नवरात्र स्थापना के मौके पर गुरुवार को परूहुता पहाड़ी स्थित प्राचीन शक्तिपीठ मां चामुंडा माता मंदिर, सावित्री माता मंदिर, पापमोचनी माता, कालिका माता, संतोषी माता, जोगणिया धाम, धनोप माता, गायत्री शक्ति पीठ सहित सभी देवी मंदिरों में विशेष पूजा-आरती, अभिषेक सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के चलते देवी मंदिरों में विशेष सजावट की गई है तथा प्रतिदिन अलग-अलग शृंगार किया जाएगा। वहीं नव दुर्गा नवयुवक मंडल की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
बजरंगगढ़ चौराहा स्थित जय अंबे माता मंदिर में गुरुवार सुबह 8.15 बजे घट स्थापना की जाएगी और उसके बाद आरती होगी। प्रतिदिन सुबह 9 शाम 7 बजे आरती और प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।
भास्कर न्यूज| अजमेर
शक्तिकी भक्ति का पर्व नवरात्र गुरुवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों में घट स्थापना की जाएगी। घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु उपवास रखकर विधि विधान से पूजापाठ करेंगे। नवरात्र स्थापना के साथ ही शहर में शाम से डांडिया की खनक भी सुनाई देगी। इसके साथ ही नौ दिन तक कई जगह होने वाले रात्रि जागरण में माता की महिमा का गुणगान किया जाएगा। नवरात्र स्थापना के साथ ही नगर निगम का दशहरा उत्सव भी शुरू होगा।
नगर निगम के दशहरा महोत्सव के अवसर पर गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे मोइनिया इस्लामिया स्कूल के खेल मैदान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां प्रतिदिन शाम 7 बजे माता की आरती होगी। यहां पर गुरुवार से 3 अक्टूबर तक गरबा रास का आयोजन होगा। नगर निगम की ओर से 25 सितंबर से जवाहर रंगमंच पर रामलीला का मंचन किया जाएगा।
शहरमें कई कार्यक्रम
गोविंदनगर रामगंज स्थित श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित त्रिजू नारायण के तत्वावधान में 25 सितंबर को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा पुष्कर स