पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कर्तव्य की ज्योत जलाएं पुत्र\'

\"कर्तव्य की ज्योत जलाएं पुत्र\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| पार्श्वनाथदिगंबर जैसवाल जैन मंदिर केसरगंज में बुधवार को वसुनंदी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि यह वह देश है जहां पर राम, रहीम, महावीर के समय अहिंसा, दया बरसती थी। आज उसी भारत देश में दया, अहिंसा खोजे नहीं मिल रही है। आज मानव के अंदर प्रेम, वात्सल्य नहीं रहा। मानव का हृदय कठोर हो गया है। जिन माता-पिताओं ने आज आपको प्रतिभा सम्मान के योग्य बनाया है, ऐसे मां-पिता के प्रति आपके अंदर कर्तव्य की ज्योति जलनी चाहिए।

दीक्षार्थियोंकी बिनौरी निकाली : मुनिराजके सानिध्य में मुनि दीक्षा एवं अन्य दीक्षाएं दी जा रही हैं, जिसमें बुधवार शाम दीक्षार्थियों की बिनौरी जैन मंदिर केसरगंज से शुरू होकर जैन मंदिर केसरगंज स्थित पंडाल में पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं हाथ में झंडे लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाई और स्वागत किया गया। 26 सितंबर को बिरला सिटी वाटर पार्क में दीक्षा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उक्त कार्यक्रमों में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आएंगे।