पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किक्रेट में दयानंद कॉलेज की टीम जीती

किक्रेट में दयानंद कॉलेज की टीम जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| इंटरकॉलेज किक्रेट प्रतियोगिता में खेले गए मैचों में दयानंद कॉलेज की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कराई। खेल अधिकारी डॉ. असगर अली ने बताया कि केकड़ी के राजकीय कॉलेज आैर दयानंद कॉलेज के बीच हुए मैच में दयानंद कॉलेज टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 219 रनों का लक्ष्य रखा। अजयसिंह ने 43 आैर नरपत सिंह ने 38 रनों की पारी खेली। केकड़ी की टीम महज 57 रनों पर ही आलआउट हो गई। दयानंद कॉलेज के मनोज ने घातक गेंदबाजी कर मैच अपने पाले में डाल दिया। मनोज ने 9 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इसमें हैट्रिक भी शामिल है। दूसरे मुकाबले में किशनगढ़ आैर ब्यावर की टीमें आमने-सामने थीं। किशनगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन जोड़े। जबकि ब्यावर की टीम महज 55 रनों पर ऑलआउट हो गई। किशनगढ़ के सौरभ टिंका ने 70 आैर जितेंद्र मालाकर ने 46 रनों की पारी खेली।

कुश्तीप्रतियोगिता में दिखाया दमखम

अजमेर| जिलास्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन श्रीहनुमान व्यायामशाला में किया गया। आयोजन सचिव सौरभ बजाड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में जिले के 70 पहलवानों ने भाग लिया। 55 किलो वर्ग में राम अवतार प्रथम आैर सूबे सिंह द्वितीय रहे। 60 किग्रा में सांवरमल प्रथम आैर रोहित द्वितीय रहे। 66 किग्रा में गणेश गुर्जर प्रथम आैर रमेश द्वितीय रहे। 74 किलो में रोहित गौड़ प्रथम आैर धर्मेंद्र द्वितीय रहे। 84 किग्रा में प्रभात गुर्जर प्रथम आैर राजू चौधरी द्वितीय रहे। 90 किग्रा में रमेश प्रथम आैर कपिल द्वितीय रहे। इसी तरह 96 किग्रा में दीपक गौड़ प्रथम आैर ज्ञानप्रकाश द्वितीय रहे। बजाड़ ने बताया कि विजेता पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता निम्बाहेड़ा चित्तौडगढ़ में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।