पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राध्यापक कॉमर्स की परीक्षा कल

प्राध्यापक कॉमर्स की परीक्षा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयाेग द्वारा प्राध्यापक स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2013 के कॉमर्स की निरस्त परीक्षा शनिवार को अजमेर में पुन: आयोजित होगी। इस परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आयोग में शुक्रवार से कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। आयोग की ओर से कॉमर्स परीक्षा की तैयारियां जारी हैं। परीक्षा के लिए अजमेर में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 15 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। आयोग द्वारा पूर्व में इस परीक्षा के पेपर में गड़बड़ी के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। अब यह पुन: आयोजित की जा रही है। आयोग में शुक्रवार सुबह से ही कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। 0145-5151200 नंबरों पर संपर्क कर अभ्यर्थी अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।