ख्वाजा साहब की चूमी चौखट
अजमेर| टीवीआर्टिस्ट वेदिता सिंह और अभिनेता करण वोहरा ने गुरुवार सुबह सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी। दोनों कलाकार दरगाह के सोलहखंभा से दाखिल हुए। शाहजहांनी मस्जिद परिसर और सेहन बाबा फरीद होते हुए वे आस्ताना शरीफ पहुंचे। कलाकार वेदिता सिंह को सैयद कुतुबुद्दीन सखी और करण वोहरा को सैयद ऐजाज चिश्ती ने जियारत कराई। दोनों ने नई फिल्म मुंबई 125 किलोमीटर की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी। इससे पूर्व वे टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय के जौहर दिखा चुके हैं।
कामयाबीकी मांगी मन्नत : फिल्मअभिनेत्री आकृति कपट निर्देशक मिलन सागर ने भी गुरुवार को दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी।