पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांकियों और रथ से सजी शोभायात्रा

झांकियों और रथ से सजी शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर में भी निकाली शोभायात्रा

पुष्कर | गुरुवारको अग्रसेन महाराज की जयंती श्रद्घा से मनाई गई। इस मौके पर अग्रसेन जी की शोभा यात्रा निकाली गई। कृष्ण भवन से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर संपन्न हुई। अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में झांकियां मंत्रमुग्ध करती रहीं।

सामूहिक प्रसादी आज

मुख्यसंयोजक अशोक पंसारी एवं डॉ. विष्णु चौधरी ने बताया कि शाम 6 बजे से सामूहिक प्रसादी में सकल अग्रवाल समाज के लोग भाग लेंगे।

अग्रसेन जयंती महोत्सव के मौके पर गुरुवार को िनकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।

भास्कर न्यूज| अजमेर

श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सकल अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। बाजारों में कई जगह बैंड, स्वागत द्वार तथा महाराजा श्री अग्रसेन जी का चित्र विराजित कर जुलूस का स्वागत किया गया।

मुख्य संयोजक अशोक पंसारी तथा डॉ. विष्णु चौधरी ने बताया कि केसर गंज स्थित श्री रामबलदेव बद्रीप्रसाद गोयल ट्रस्ट धर्मशाला पर समाज के लोगों द्वारा सामूहिक पूजन के बाद जुलूस यहां से प्रारंभ हुआ। जुलूस में मथुरा के कलाकारों ने राधाकृष्ण, दुर्गा माताजी,शिव पार्वती, गणेश जी तथा महाराजा श्री अग्रसेन की मनमोहक झांकियां सजाई। जुलूस में संयोजक अशोक पंसारी, डॉ विष्णु चौधरी, शंकरलाल बंसल, राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल कांच वाले, प्रण शेखर बंसल, सीताराम गोयल, सीताराम बंसल, शैलेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण हटूका, दिनेश परमानी, शिव शंकर फतेहपुरिया, विष्णु मंगल, अजय गोयल, सुनील गोयल, ओमप्रकाश मंगल, किशनचंद बंसल, अनिल बाड़मेर वाले गिरधारी मंगल, देवेश गुप्ता, विमल गर्ग, बद्रीप्रसाद गर्ग समेत समाज के गणमान्य शामिल हुए। जुलूस का संयोजन उमेश गर्ग, राजेंद्र मित्तल, स्वरूप जैतारणिया, अग्रम प्रसाद मित्तल, विजय अग्रवाल, सत्यनाराण गोयल, अनुपम गोयल, रामचरण बंसल, ललित डिडवानिया, राजेंद्र अग्रवाल आदि ने किया।

शोभायात्राका स्वागत, आरती उतारी

वैश्यमहासभा द्वारा गुरूवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का नया बाजार में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। वैश्य महासभा के प्रवक्ता मनोज मित्तल ने बताया कि नया बाजार चौपड़ पर एक स्वागत मंच