पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादा शराब पीने से अचेत युवक की मौत

ज्यादा शराब पीने से अचेत युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| रामगंजपुलिस थाना क्षेत्र स्थित भगवानगंज इलाके में बुधवार रात अत्यधिक शराब पीने से अचेत युवक ने जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भगवानगंज, उपरलावास निवासी टीकम चन्द (48) पुत्र भैंरूदास आदतन शराबी था। बुधवार रात को वह अत्यधिक शराब का सेवन कर घर लौटा था। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचा दिया। मृतक टीकम चन्द के पुत्र अशोक ने बताया कि पिता कूलर पंखे मरम्मत करने का काम करता था।