चादर पेश, दुआएं मांगी
अजमेर|विधानसभा उपचुनावमें कांग्रेस सरकार के तीन सीटें विजय होने पर गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। अध्यक्ष खान ने बताया कि इस अवसर पर आने वाले समय में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट के नेतृत्व में वापस कांग्रेस सरकार बनने के लिए मन्नत मांगी गई। साथ ही जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ की तबाही के बाद उभरने के लिए हुजूर गरीब नवाज के बारगाह में कश्मीर के तमाम मुसीबत ग्रस्त लोगों के लिए दुआएं खैर की गई। दरगाह जियारत एवं दुआएं खास जहूर बाबा चिश्ती ने करवाई।