नसीराबाद ने पुष्कर को रौंदा
नसीराबाद| विश्वविद्यालयक्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार शिक्षा संस्थान अजमेर मैदान पर आयोजित मैच में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पुष्कर महाविद्यालय की टीम को 10 विकेट से रौंद दिया। क्रिकेट टीम के प्रभारी अरुण चतुर्वेदी के अनुसार पुष्कर की टीम ने टॉस जीता और कप्तान आमिर खान ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम मात्र 19 रन पर सिमट गई। नसीराबाद कॉलेज की टीम ने बिना विकेट खोए 19 रन बताकर मैच जीत लिया। प्रभारी चतुर्वेदी ने बताया कि नसीराबाद टीम के कप्तान अमरदीप ने पहले ही ओवर में हैट्रिक बनाते हुए 1 रन देकर कुल 7 विकेट ले लिए और दूसरे गेंदबाज अंकुर ने 16 रन देकर 3 विकेट लेकर पुष्कर टीम को केवल 19 रनों पर समेट दिया। टीम के सदस्यों कप्तान अमरदीप, मनीष कुम्हार, राहुल, अभिषेक, मुकेश, भागचंद गुर्जर, रणविजय, दीपक, उपप्राचार्य मिलापचंद जैन आदि ने बधाई दी।