विशाल सर्जिकल कैंप आज
नसीराबाद| राजकीयअस्पताल में विशाल सर्जिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। सर्जन डॉ. विनय कपूर के अनुसार कैंप मोबाइल सर्जिकल यूनिट जयपुर अजमेर के सहयोग से तथा रोटरी क्लब के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए सर्जन डॉ. विनय कपूर से संपर्क किया जाए। शिविर में सभी तरह के ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जन द्वारा किए जाएंगे।