पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉपर विद्यार्थियों को प्राेत्साहन राशि बांटी

टॉपर विद्यार्थियों को प्राेत्साहन राशि बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| फ्यिोरदी लोटो इंडिया की ओर से कस्बे की विभिन्न सरकारी स्कूलों के 12 टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 21-21 सौ रुपए की राशि के चेक भेंट किए गए। स्कूल में अध्ययनरत 421 बालिकाओं को बैंक में खाते खुलाने के लिए 5-5 सौ रुपए के चेक वितरित किए गए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों फाउंडेशन के शिक्षण संस्थान की छात्राओं को संस्थान अध्यक्ष ज्योति स्वरूप महर्षि, संस्थापिका मारा सांद्र, अजमेर नगर निगम के पूर्व उपमहापौर सोमर| आर्य, नगर पालिका बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष शिव स्वरूप महर्षि पंडित कैलाश नाथ दाधीच आदि अतिथियों ने चेक बांटे। इस मौके पर श्रीधर शर्मा, शाला स्टाफ समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष महर्षि ने बताया कि पुष्कर की सभी सरकारी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था की ओर से प्रतिवर्ष 21-21 सौ रुपए के चेक दिए जाएंगे।

पुष्कर.अतिथियों के साथ पुष्कर के टॉपर छात्र-छात्राएं।