पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्याय जयंती पर गोष्ठी और पौधरोपण

उपाध्याय जयंती पर गोष्ठी और पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितदीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को शहर भाजपा के सभी मंडलों एवं मोर्चों द्वारा विचार गोष्ठियां, रक्तदान शिविर पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने उपाध्याय की जीवनी जनसंघ भाजपा की विकास यात्रा विषयों पर विचार व्यक्त किए।

भाजपा आदर्श मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी बीरमदेव सिंह ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक अनिता भदेल ने कहा कि एकात्म मानववाद के दर्शन को आज संपूर्ण विश्व में मान्यता प्राप्त हो रही है। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव और मंडल अध्यक्ष घीसू गढ़वाल ने पंडित दीनदयाल भी विचार रखे। कार्यक्रम में कैलाश कच्छावा, सोमर| आर्य, डॉ. प्रियशील हाड़ा, कंवल प्रकाश किशनानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बजरंग मण्डल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कहा कि एकात्मक मानववाद पर विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि दीनदयाल बचपन से ही कठिन परिश्रम करते हुए विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। रमेश शर्मा, विनिता जैमन, नीरज जैन, अरविंद शर्मा, ऊषा किरण जोशी, राजकुमार लालवानी सहित अन्य नेता मौजूद थे। पृथ्वीराज मंडल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेश जैन ने कहा कि हमें उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत, सीताराम शर्मा, जिला कंवल प्रकाश किशनानी, महेश शर्मा, वासुदेव सोनी, कैलाश सोनी, कल्पना कारवा, कमलेश शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी प्रकार

आर्य मण्डल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीरमदेव, विधायक अनिता भदेल, रासासिंह रावत ने विचार रखे। इस अवसर पर सामाजिक सेवा करने कन्हैयालाल, श्रीचन्द्र साधवानी, डॉ. कमला गोखलानी आनन्द महाराज, संतोष कुमार कालोशिया को श्रीफल शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री एच लालवानी, रमेश मारू, पार्षद खेमचन्दानी, काजल जेठवानी, रामदेव गुर्जर, व