- Hindi News
- घटस्थापना के साथ मां शक्ति की आराधना शुरू
घटस्थापना के साथ मां शक्ति की आराधना शुरू
पुष्कर में नवरात्र महोत्सव शुरू
माता का विशेष शृंगार
शहरमें विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाकर मंदिरों में विशेष सजावट कर शारदीय नवरात्र की स्थापना गुरुवार को की गई। लोगों ने घरद्वार को साफ कर उत्साह के साथ घरों में घट स्थापना की। इस अवसर पर बाजारों में पूजा सामग्री की खूब खरीददारी हुई। माता के झंडे, वस्त्र, शृंगार का सामान, फूल माला, व्रत का सामान आदि खूब बिके। विभिन्न स्थानों पर डीजे की धुन पर गरवा उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
अजमेर में सबसे प्राचीन चामुंडा शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्र की स्थापना की गई है। यहां आयोजित नवरात्रा महोत्सव आगामी 3 अक्टूबर तक चलेगा। गुरुवार सुबह नवरात्रा स्थापना आरती के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। मंदिर के पुजारी मदन ने बताया कि नवरात्रा में मां चामुंडा की प्रतिमा का प्रतिदिन श्रृंगार किया जाता है और सुबह से रात्रि तक हजाराें की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते है। मंदिर कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। बजरंगगढ़ चौराहा स्थित जय अंबे माता मंदिर में गुरुवार सुबह 8.15 बजे घट स्थापना की गई और उसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रतिदिन सुबह 9 शाम 7 बजे आरती और प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर पर विशेष रूप से सजावट की गई है।
गोविंद नगर रामगंज स्थित श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 59 वां नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा पुष्कर से लाई गई। पं. भूपेंद्र शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। उसके बाद सुबह 7 बजे भक्तों की उपस्थित में डॉ. रमाकांत दीक्षित और उनकी प|ी डॉ. कल्पना दीक्षित ने ध्वजारोहण कर किया। महिलाओं द्वार सर पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाली गई। पंडित त्रिजू नारायण ने विधिवत घट स्थापना कराई।
पत्रकार कालोनी कोटड़ा में गुरुवार सुबह क्षेत्रवासियों ने मिलकर पंडित दिनेश शर्मा के सानिध्य में विधिविधान से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की। श्रद्धालुओं ने बारी बारी से आकर मां भगवती को माला पहनाकर पूजा की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पंडाल और प्रतिमा को मालाओं से सजाया गया। माइक पर आरती और भजनों का प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन विद्वान पंडित और भक्तों द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना की जाएगी। नवदुर्गा मंडल क