पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंजन के इलाज के लिए पहले ही दिन 60 हजार की मदद मिली

गुंजन के इलाज के लिए पहले ही दिन 60 हजार की मदद मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोराजनिवासी जीतेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री गुंजन की मदद के लिए गुरुवार को अजमेर के अनेक सहृदय नागरिक और स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। गुरुवार को 60 हजार 201 रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। अभी भी 15 हजार रुपए की और जरूरत है। गुंजन के दिल में छेद है। उसके इलाज पर करीब 1.60 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। पूर्व में जुटाई गई सहयोग राशि में से 40 हजार रुपए की राशि बची हुई, इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 45 हजार रुपए की सहायता प्राप्त होगी। उसे रविवार को मित्तल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।

भास्कर के आग्रह पर हर बार की तरह अजमेरवासियों ने सुबह से ही सहायता के लिए भास्कर कार्यालय आना शुरू कर दिया। बजरंगगढ़ स्थित अंबे माता मंदिर का संचालन करने वाली जय अंबे नवयुवक सेवा ट्रस्ट ने गुंजन के इलाज के लिए 11 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन, सचिव संदीप गौड़, उपाध्यक्ष करण सिंह, प्रवक्ता सुनील पारीक, पुजारी नाथूजी, मैनेजर विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पांडे आदि ने गुंजन के पिता को माता की चुनरी ओढ़ाकर माता से प्रार्थना की कि वह जल्द स्वस्थ होकर आम बच्चों की तरह सामान्य जीवन जिए।

लॉयंस क्लब अजमेर उमंग की ओर से भी 11000 रुपए की सहायता राशि दी गई। लॉयन रजनीश भंडारी, आभा गांधी, ज्योत्सना मित्तल, गिरिराज अग्रवाल, रजनीश वैष्णव, अनिल गर्ग, दीपक बंसल, सुशील सोनी, सुमित निधि खेतावत ने सहायता राशि दी। इस अवसर पर हेमंत तायल, सुरेंद्र मित्तल, राजेंद्र गांधी, महेंद्र जैन नरेश एरन भी उपस्थित थे।

भगवान श्रीस्वामी नारायण सत्संगी की ओर से 5000 रुपए नकद, वैशाली नगर निवासी आयुष चौधरी ने 5000 रुपए नकद, मदारगेट स्थित मंत्री लगेज के मालिक विवेक मंत्री ने 5000 रुपए का चेक, 2000 रुपए गुप्त दान, सोमलपुर स्थित बाबा बादाम शाह सेवा संस्थान की ओर से 1500 रुपए नकद, धोला भाटा निवासी प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने 1100 रुपए नकद, आदर्श नगर निवासी बबीता मौर्य ने 1100 रुपए नकद, गीता सेवा दल ने 1100 रुपए नकद, नया बाजार के एक व्यवसायी की ओर से 1100 रुपए नकद गुप्त दान, आशागंज स्थित श्रीभगत भवान दरबार की ओर से 1100 रुपए नकद, बजरंग गढ़ स्थित अंबे माता के भक्त सरदारजी की ओर से 1100 रुपए नकद गुप्त दान, तोपदड़ा निवासी माता के ही एक और भक्त नारी भाई