पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैराकी में अजमेर को जनरल चैंपियनशिप

तैराकी में अजमेर को जनरल चैंपियनशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| कोटाजिले में संपन्न हुई 59वीं राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा चैंपियनशिप में अजमेर का दबदबा रहा। 19 वर्ष के आयुवर्ग में मेयो गर्ल्स की छात्राओं ने परचम लहराकर जनरल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। 4 स्वर्ण, 9 रजत आैर 17 कांस्य पदक जीतकर अजमेर की टीम राजस्थान चैंपियन बनी। दलाधिपति महावीर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि 17 19 वर्ष के आयु वाले छात्र वर्ग में मेयो कॉलेज के तैराकों ने पंद्रह पदक जीते। 19 वर्ष आयुवर्ग में विजेता छात्रों में बीआर पांडे ने 2 कांस्य, संकल्प भटनागर ने 3 कांस्य, आर्यमान जैन आैर कशिश जैन ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र वर्ग में माधवेंद्र सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक, आर्यमान सिंह आैर प्रांशु भारद्वाज ने कांस्य पदक जीता। 14 वर्ष आयुवर्ग में अभिनव गुप्ता ने दो कांस्य पदक जीते। टीम मैनेजर वीरेंद्र योगी थे। छात्रा 19 आयुवर्ग में देवयानी सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते। जयंतिका कुमारी ने 1 स्वर्ण आैर 2 रजत पदक, दिव्यजोत कौर ने 1 रजत आैर 2 कांस्य, बियंका कपूर ने 1 रजत आैर 2 कांस्य, देविका भार्गव ने 3 रजत, देविका खेमानी ने 2 रजत, वेणी भटियाल ने 1 रजत आैर 1 कांस्य पदक जीता। जबकि चित्राक्षी कुमारी ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह छात्रा 17 वर्ष में श्रीवाली सूरी ने 1 रजत 2 कांस्य, सानिका सिंह ने 2 कांस्य, निहारिका बांगड़ आैर श्रेया राठौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी छात्रा तैराक मेयो गर्ल्स की थीं।