पुलिस के खिलाफ रोष
अजमेर | गुलाबबाड़ीबृजविहार कॉलोनी में बाल नवयुवक मंडल की ओर से गरबा रास महोत्सव पर पुलिस प्रशासन की रोक के खिलाफ शिवसेना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया। शिवसेना के जिला प्रमुख मुन्नालाल शर्मा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने एसपी को ज्ञापन देकर गरबा नहीं होने पर नाराजगी जताई।