पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस व्हील्स ने अजमेर में अधिकृत डीलरशिप का किया उद्घाटन

महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस व्हील्स ने अजमेर में अधिकृत डीलरशिप का किया उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| भारतकी नं. 1 मल्टीब्रांड सर्टिफाइड यूज्ड कार कंपनी महिन्द्र फस्र्ट च्वाईस व्हील्स लि. (एमएफसीडब्लूएल) ने शुक्रवार को अपनी अधिकृत डीलरशिप, मै. बीएम ऑटोकार्स के उद्घाटन के साथ उत्तरभारत में अपने कदमों का विस्तार किया। यह शोरूम जयपुर रोड पर घूघरा घाटी में अरावली हिल्स के सामने 5000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्र में स्थित है। आउटलेट का उद्घाटन महिन्द्र फ़र्स्ट च्वाईस व्हील्स लिमिटेड के जोनल मैनेजर- नॉर्थ, जितेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया, उत्तरी बाजारों में ग्राहकों का बढ़ता हुआ विश्वास यूज्ड वाहनों की मांग को बढ़ा रहा है। बीएम ऑटोकार्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रामअवतार शर्मा ने बताया, \\\'\\\'हम महिंद्रा फ़र्स्ट व्हील्स के साथ जुड़कर काफी प्रसन्न हैं, जो उत्तर भारत और अजमेर में पहले से ही काफी प्रतिष्ठित ब्रांड है। हमारी डीलरशिप ग्राहकों को संपूर्ण सेवाएं जैसे कार की खरीदी और बिक्री, कार फाइनेंस, इंश्योरेंस, कार एसेसरीज की फिटमेंट, पेपर वर्क एवं डॉक्यूमेंटेशन में सहायता आदि प्राप्त होगी।