पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटिल ने किया कैरिज कारखाना का निरीक्षण

पाटिल ने किया कैरिज कारखाना का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य यांत्रिक अभियंता भारत भूषण पाटिल शुक्रवार को कैरिज कारखाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने कामकाज देखा और कर्मचारी संगठनों से मुलाकात की। संगठन प्रतिनिधियों ने पाटिल को ज्ञापन सौंपकर कारखाने से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। कैरिज कारखाना शाखा सचिव मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि यहां पर जरूरी सामान की काफी कमी है।

समय पर सामान नहीं मिलने पर आउट टर्न भी प्रभावित हो रहा है। कारखाने में आधुनिकीकरण के तहत करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि कारखाने के ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्लानिंग नहीं की गई।
मानसून के दिनों में यहां पर पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं होने पर कर्मचारियों को पानी में खड़े होकर काम करना पड़ता है। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। ज्ञापन में बताया कि 2003 से जूते ही उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं।
रेलवे क्वाटर्स एवं बंगलों की दुर्दशा से भी उन्हें अवगत कराया गया। रेलवे अस्पताल में दवा और डॉक्टरों की कमी के कारण बीमार रेल कर्मचारी परेशान हैं।