दुराचार के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
अजमेर|शादी काझांसा देकर दुराचार के एक मामले में अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यावर की रहने वाली युवती का आरोप है कि देलवाड़ा रोड़ निवासी रोहन ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पीड़िता का आरोप है कि रोहन ने उसकी अश्लील फोटो फिल्म बना ली उसका यौन शोषण करता रहा। रोहन ने उससे कुछ खाली कागजों पर भी साइन करवाकर अपने पास रख लिए। इस बाबत पुलिस को शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीड़िता ने 1 सितंबर को ब्यावर की कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। अदालत ने ब्यावर सिटी थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। लेकिन आरोपी के रसूखदार हाेने के चलते मुकदमा दर्ज होने के 24 दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।