जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2 से
अजमेर | अजमेरजिला तीरंदाजी प्रतियोगिता इंडियन राउंड (प्रमोशनल) का आयोजन 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे मेयो लिंक रोड स्थित मिशन चर्च कंपाउंड भट्टा के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि जिलेभर के तीरंदाज 2 अक्टूबर को दोपहर 10 बजे तक अपनी प्रविष्टियां मेयो लिंक रोड स्थित मिशन चर्च कंपाउंड भट्टा के खेल मैदान पर जमा करवा सकेंगे। 30 50 मीटर पुरुष महिला वर्ग, 30 40 मीटर बालक बालिका वर्ग (आयुवर्ग 20 वर्ष से नीचे) आैर 20 30 मीटर बालक बालिका (आयुवर्ग 16 वर्ष से नीचे) के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खंडेलवाल ने बताया कि सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में अपना निजी तीर-कमान साथ लाना होगा। तीरंदाजी संघ की आेर से यह सुविधा नहीं दी जाएगी।