- Hindi News
- टेनिस में अजमेर की टीम राज्य स्तर पर लगातार 10वें साल विजेता
टेनिस में अजमेर की टीम राज्य स्तर पर लगातार 10वें साल विजेता
जोधपुरमें आयोजित हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी टेनिस प्रतियोगिता में अजमेर का दबदबा रहा। छात्रा वर्ग का प्रतिनिधित्व मेयो कॉलेज गर्ल्स ने किया। छात्रा वर्ग 19 वर्ष में स्वर्ण पदक आैर 17 वर्ष में कांस्य पदक जीता। छात्रों के लिए दोनों आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया।
मेयो कॉलेज गर्ल्स के टेनिस कोच भरत सिंह चौहान ने बताया कि छात्रा वर्ग में मेयो से 9 छात्राएं आैर सोफिया स्कूल से 1 छात्रा प्रतियोगिता में शामिल हुई। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में दलीय स्पर्धा के साथ व्यक्तिगत एकल में नंदिनी सिन्हा ने स्वर्ण आैर नविला खान ने रजत पदक जीता। वहीं सिंगल में नंदिनी, नविला, प्रज्ञा चौहान, तारिनी शेखावत आैर अपराजिता दाता ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 17 वर्ष में तान्या अग्रवाल, अंबिका चौधरी, जहान्वी रायजादा, नूर गुरान आैर रूशालीसिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। 14 वर्ष में ऐश्वर्या देशमुख, शिक्षा चौहान, आमेशा खान, अशीश संधु आैर नित्या चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अजमेर ने लगातार दसवीं बार छात्रा वर्ग में जनरल चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा है।प्राचार्या कंचन आैर खेलकूद डायरेक्टर सज्जनसिंह ने टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।