- Hindi News
- ईदुलजुहा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
ईदुलजुहा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
अजमेर | जिलामजिस्ट्रेट भवानी सिंह देथा ने आगामी 6 7 अक्टूबर (चांद दिखाई देने पर) को मनाए जाने वाले ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ईद की नमाज अता करने वालों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। देथा ने बताया कि ईदगाह तथा ऐसे अन्य स्थान जहां नमाज अता की जाती है, उन रास्तों पर तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील एवं भीड़ वाले इलाकों में मोबाइल पुलिस दल और स्थायी चौकियां कायम करने को कहा गया है। नियमित निगरानी रखी जाएगी। नमाज अता किए जाने वाले क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।