शटडाउन पूरा, जलापूर्ति सामान्य
अजमेर| जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अजगरा में वाॅल्व ठीक करने के लिए शट डाउन के बाद शहर में जलापूर्ति असामान्य रही। कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई मामूली कम की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर स्टोरेज रह सके। एक्सईएन सिटी-1 संपतलाल जीनगर ने बताया कि अजगरा में पाइप लाइन में वॉल्व ठीक करने के लिहाज से सुबह 11 से शाम 7 बजे तक का शट डाउन लिया गया था। हालांकि शहर की टंकियों को पहले ही पूरा भर लिया गया था। सोमवार शाम स्थिति सामान्य हो गई।