दो घंटे तक कार्य बहिष्कार
अजमेर| बीएसएनएलकी संयुक्त कार्यवाही समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर कर्मचारियों की ओर से सोमवार को दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया गया। कर्मचारियों ने सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कार्य नहीं किया। इस दौरान बिल जमा कराने तथा अन्य कार्य के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। संयोजक वीपी शर्मा ने बताया कि कार्य बहिष्कार शत-प्रतिशत सफल रहा। एलटीसी अवकाश का नकदीकरण नकद चिकित्सा भत्ते की बहाली समेत कई मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार किया गया था।